केरल सरकार के 20,000 कर्मचारी सेवानिवृत्त

तिरूवनंतपुरम, 31 मार्च (आईएएनएस)। केरल के 20,000 से अधिक शासकीय कर्मचारियों का बुधवार को उनके कार्यालयों में अंतिम दिन था। राज्य की वामपंथी सरकार द्वारा साल में किसी भी दिन सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को वित्त वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च तक काम करने की अनुमति देने के बाद एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं।

वित्त मंत्री थॉमस इसाक के पिछले वर्ष दिए गए निर्देशानुसार सरकार ने कर्मचारियों को राज्य में सेवानिवृत्ति के लिए तय 55 वर्ष आयु पूरी होने के बावजूद वित्त वर्ष के अंत तक सेवा में रहने की अनुमति दी थी।

सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बुधवार को सेवानिवृत्त होने वाले 20,000 कर्मचारियों में से 12,000 से ज्यादा स्कूल शिक्षक हैं। वित्त वर्ष के अंतिम दिन कर्मचारियों के अवकाश ग्रहण करने के कारण राज्य के राजकोष पर 1,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

इस मामले में बुधवार को राज्य विधानसभा में तीखी बहस हुई। कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव लाने की मांग की। विपक्ष का कहना था कि इससे केरल को एक भारी वित्तीय बोझ झेलना पड़ेगा।

कांग्रेस विधायक वी. डी. सतीशन का कहना था कि एक बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने से कई कार्यालयों में काम करने में समस्या पैदा होगी।

वित्त मंत्री का कहना है कि अवकाश ग्रहण करने वाले कर्मचारियों को पैसा देने के लिए सरकार के पास पर्याप्त धन है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+