मुंबई आतंकी हमले की सुनवाई में कब क्या हुआ

वर्ष 2008

-26 नवंबर : अजमल आमिर कसाब और नौ अन्य पाकिस्तानी फिदायीन ने दक्षिण मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में एक साथ हमले को अंजाम दिया।

26 नवंबर की देर रात 1.30 बजे गिरगांव चौपाटी के पास पुलिसकर्मियों ने कसाब को दबोच लिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसे नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

-29 नवंबर : कसाब ने पुलिस को बयान दिया। हमले में अपनी भूमिका स्वीकार की।

- 29 नवंबर : आतंकवादियों के कब्जे से सभी स्थलों को मुक्त कर लिया गया। नौ आतंकवादी मारे गए। एकमात्र कसाब को जिंदा पकड़ा जा सका।

-30 नवंबर : कसाब ने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया।

-27-28 दिसंबर : पहचान परेड कराई गई।

वर्ष 2009

-13 जनवरी : मामले की सुनवाई के लिए एम. एल. ताहिलयानी को विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

-16 जनवरी : कसाब मामले की सुनवाई के लिए आर्थर रोड जेल को चुना गया।

-5 फरवरी : मालवाहक पोत कुबेर से बरामद सामान के साथ कसाब के डीएनए के नमूने का मिलान हुआ।

-20-21 फरवरी : कसाब ने दंडाधिकारी आर.वी. सावंत-वागले के समक्ष इकबालिया बयान दर्ज कराया।

-22 फरवरी : उज्जवल निकम को मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया।

-25 फरवरी : एस्प्लानेड महानगर अदालत में कसाब और दो अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया।

-1 अप्रैल : अदालत ने अंजलि वाघमारे को कसाब का वकील नियुक्त किया।

-15 अप्रैल : अंजलि वाघमारे को मामले से हटाया गया।

-16 अप्रैल : एस.जी. अब्बास काजमी को कसाब का वकील नियुक्त किया गया।

-17 अप्रैल : कसाब के इकबालिया बयान को अदालत के समक्ष रखा गया।

-20 अप्रैल : अभियोजन पक्ष ने कसाब के खिलाफ 312 अभियोग लगाए।

-6 मई : कसाब के खिलाफ 86 अभियोगों में आरोप तय, हालांकि उसने इंकार किया।

-8 मई : पहले प्रत्यक्षदर्शी का अदालत में बयान, कसाब की पहचान की।

-23 जून : वांछित अपराधियों हाफिज सईद, जकी-उर-रहमान लखवी सहित 22 के खिलाफ गैर जमानती वारंट। इन्हें भगोड़ा घोषित किया गया।

-30 नवंबर : कसाब के वकील अब्बास काजमी मामले से हटाए गए।

-1 दिसंबर : के.पी. पवार ने आधिकारिक रूप से काजमी का स्थान लिया।

-16 दिसंबर : अभियोजन ने 26/11 आतंकी हमले में सुनवाई पूरी की।

-18 दिसंबर : कसाब ने सभी आरोपों से इंकार किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+