कसाब के मुकदमे का फैसला 3 मई को (लीड-1)
इस मामले में गिरफ्तार एकमात्र जीवित आतंकवादी अजमल आमिर कसाब के मुकदमे की सुनवाई पूरी हो चुकी है।
विशेष सरकारी वकील उज्जवल निकम के अनुसार कसाब पर चले इस मुकदमे में अंतिम जिरह मंगलवार को पूरी हो गई थी।
विशेष न्यायाधीश एम.एल. ताहिलयानी ने मुकदमे का फैसला तीन मई को सुनाने की घोषणा की है।
निकम ने संवाददाताओं को बताया, "उसके बाद अगर कसाब दोषी पाया गया तो न्यायाधीश उसकी सजा के बारे में फैसला लेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications