चीनी उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद
केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार के साथ बैठक के बाद सहकारी चीनी मिलों के राष्ट्रीय संघ के प्रबंध निदेशक विनय कुमार ने कहा, "बारिश में देरी के कारण गन्ने की फसल बेहतर रही जिससे हम ज्यादा उत्पादन की उम्मीद कर रहे हैं।"
अक्टूबर 2009 से अब तक 26 फीसदी वृद्धि के साथ करीब 1.7 करोड़ टन चीनी का उत्पादन हो चुका है। पिछले साल समान अवधि में यह उत्पादन 1.32 करोड़ टन था।
देश के सबसे बड़े चीनी उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में 65 लाख टन उत्पादन होने की उम्मीद है।
कुमार ने कहा, "राज्य अब तक 60 लाख टन चीनी का उत्पादन कर चुका है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications