महिला चिकित्सा अनुसंधानकर्ताओं का वेतन पुरुषों से कम
अध्ययन से पता चला है कि पूर्णकालिक प्रोफेसर के बतौर नियुक्त महिलाएं इसी पद पर काम करने वाले अपने पुरुष साथियों की अपेक्षा प्रति सप्ताह अधिक घंटे काम करती हैं। महिला व पुरुषों के काम में मुख्य भिन्नता यह है कि महिलाओं का ज्यादातर समय प्रशासनिक और अन्य व्यावसायिक कामों में जाता है न कि मरीज की देखभाल, शिक्षण या अनुसंधान में।
'मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल' के 'मोंगन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ पॉलिसी' की अध्ययनकर्ता कैथरीन डीसरोचेज का कहना है कि वेतन में लिंग के आधार अंतर स्पष्ट है लेकिन यह समझ नहीं आता कि क्या शिक्षा इस अंतर को दूर कर सकती है।
उन्होंने कहा कि शोध में पाया गया है कि शैक्षणिक चिकित्सा केंद्रों में समान रूप से शिक्षित या योग्य व निपुण महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को अधिक वेतन मिलता है।
शोधकर्ताओं ने 2007 में 50 शीर्ष चिकित्सा केंद्रों के 3,000 से अधिक जांचकर्ताओं पर यह अध्ययन किया था।
मोंगन इंस्टीट्यूट द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि शैक्षणिक स्तर, अनुसंधान उत्पादकता और अन्य व्यक्तिगत विशेषताओं को नियंत्रित करने के बावजूद समान पद पर कार्यरत पुरुषों की तुलना में महिलाएं प्रति वर्ष 6000 से 15,000 डॉलर कम कमाती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications