इस्लाम का 'ओम' शब्द के साथ कोई टकराव नहीं : रामदेव
मधुश्री चटर्जी
काठमांडू, 31 मार्च (आईएएनएस)। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि इस्लाम का भारतीय योग शब्द 'ओम' के साथ कोई विवाद नहीं है। योग गुरु ने यह भी कहा कि मुस्लिम संगठनों का भी कहना है कि योग मुस्लिम विरोधी नहीं है।
नेपाल में योग अभ्यास शिविर के सफल संचालन के बाद अब बाबा रामदेव म्यांमार, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान में योग अभ्यास शिविर लगाएंगे।
पातंजलि योगपीठ के सह-संस्थापक रामदेव ने नेपाल स्थित योग शिविर में आईएएनएस को एक साक्षात्कार के दौरान बताया, "मैं लंबे समय से पातंजलि योगपीठ और म्यांमार, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के प्राचीन भारतीय आयुर्वेद चिकित्सा के विचारों के साथ चल रहा हूं।"
उन्होंने कहा, " मैं पाकिस्तान भी जाना चाहता हूं, जहां लोग योग सीखने के लिए उत्सुक हैं लेकिन मैं वहां चल रहे वर्तमान राजनीतिक माहौल में अपने प्रशिक्षकों की जान जोखिम में नहीं डाल सकता।"
नेपाल में काठमांडू के टुंडीखेल परेड ग्राउंड में तीन वर्षो में दूसरी बार छह दिनों के योग शिविर का आयोजन किया गया है।
रामदेव ने कहा, "पाकिस्तान में मेरे कई शिष्य हैं जो योग का लाभ ले रहे हैं। मैं अफगानिस्तान और बांग्लादेश में भी योग की पैठ बनाना चाहता हूं।"
रामदेव ने कहा कि वह 'समस्त एशियाई बिरादरी की बेहतर जीवन शैली के लिए विकल्पों की शुरूआत करना चाहते हैं।'
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications