थर्मल विद्युत संयंत्र में विस्फोट, 1 की मौत, 18 घायल
जिला प्रशासन के अनुसार छबड़ा से करीब 22 किलोमीटर दूर गुना मार्ग पर स्थित संयंत्र की कोयला पिसाई मिल में विस्फोट के कारण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 18 अन्य घायल हो गए। मारे गए व्यक्ति की पहचान महावीर सैन के रूप में की गई है। छह घायलों को छबड़ा तथा 12 को मध्यप्रदेश के गुना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications