हरियाणा में हड़ताल से बस सेवाएं बाधित
राज्य परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल से लोग विभिन्न बस अड्डों पर असहाय नजर आ रहे थे। निजी टैक्सी और बस चालकों ने यात्रियों से अधिक किराया भी वसूला।
विरोध कर रहे कर्मचारी करीब 3,700 निजी बस चालकों को दी गई बस चलाने की अनुमति को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही वे 'हरियाणा रोडवेज' के 3,000 कर्मचारियों की सेवाएं नियमित तौर पर बहाल करने की भी मांग कर रहे हैं।
'हरियाणा रोडवेज इम्पलाइज यूनियन' के नेता सरबत सिंह पुनिया और लाल सिंह ने कहा, "पूरे राज्य में हड़ताल है। हम निजी बस चालकों को वाहन चलाने की अनुमति देने के खिलाफ हैं। हमारी सरकार के साथ हुई बातचीत विफल रही।"
यूनियन के नेताओं ने चेतावानी दी कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गईं तो वे अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications