नक्सलियों के बंद के बाद रेलगाड़ियों का परिचालन सामान्य
दानापुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी रंजीत सिंह ने बुधवार को बताया, "गुवाहाटी-नई दिल्ली और पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन बुधवार को शुरू कर दिया गया। इन दोनों रेलगाड़ियों का परिचालन मंगलवार को रोक दिया गया था।"
रेलवे अधिकारी के मुताबिक बरकाकाना से पटना तक चलने वाली पलामू एक्सप्रेस को बुधवार को भी रद्द कर दिया गया।
नक्सलियों ने ऑपरेशन ग्रीन हंट के खिलाफ मंगलवार को बिहार बंद का ऐलान किया था।
उल्लेखनीय है कि 22 मार्च को नक्सलियों ने बंद के दौरान गया जिले में भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के आने से पूर्व रेल पटरी उड़ा दी थी जिससे राजधानी एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications