गुरुवार से यूरो-4 मानक लागू, पेट्रोल व डीजल महंगे होंगे
इन 13 शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरू, लखनऊ, कानपुर, आगरा, सूरत, अहमदाबाद, पुणे और शोलापुर शामिल हैं।
पेट्रोल, डीजल की कीमतों में यह वृद्धि उस समय हो रही है जबकि हाल ही में केंद्रीय बजट के दौरान इनकी कीमतों में पहले ही महत्वपूर्ण वृद्धि हो चुकी है। पेट्रोल की कीमतों में छह प्रतिशत और डीजल की कीमतों में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
यूरो-4 मानक यूरोपीय संघ के उत्सर्जन मानकों द्वारा स्वीकृत है। ये मानक यूरोपीय देशों में वाहनों से प्रदूषकों के उत्सर्जन की मात्रा की सीमा निर्धारित करते हैं। यूरो-4 मानक के ईंधन में सल्फर की उपस्थिति कम होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications