ब्रिटिश उच्चायोग की हिंदी वेबसाइट शुरू
ब्रिटिश उच्चायोग में एक समारोह में इस वेबसाइट को ऑनलाइन करने के बाद ब्रिटिश उच्चायुक्त रिचर्ड स्टैग ने कहा, "आज के समय में वेब की पहुंच बहुत व्यापक हो गई है। हिंदी वेबसाइट के माध्यम से हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी नीतियों और संदेशों को पहुंचा सकेंगे।"
उन्होंने कहा, "अपनी अंग्रेजी की वेबसाइट को मिलने वाले प्रतिक्रियाओं से उत्साहित होकर हमने हिदी में भी इसकी शुरुआत करने का निर्णय लिया।" इस वेबसाइट को रोजाना अपडेट किया जाएगा। इसमें फीडबैक, महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानी-मानी हस्तियों के विचार और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के लिए फोरम उपलब्ध करवाए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications