पाकिस्तान में 20 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
इस्लामाबाद, 31 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत कबायली क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों ने अपनी एक चौकी पर हुए आतंकवादी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की जिसमें 20 आतंकवादी मारे गए और 30 घायल हो गए।
'इंटर-सर्विसेस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के बयान में कहा गया है, "खैबर एजेंसी की जांसी चौकी पर करीब 80 से 100 हथियारबंद आतंकवादियों ने विस्फोटक से भरे वाहनों के साथ हमला किया।"
बयान के अनुसार, "सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की जिसमें 20 आतंकवादी मारे गए और 30 से ज्यादा घायल हो गए।"
आतंकवादियों के हमले में सुरक्षा बलों के छह जवान मारे गए और करीब 15 घायल हो गए।
ख्ैाबर एजेंसी में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान सहित कई आतंकवादी गुट सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications