शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 62 अंक नीचे (राउंडअप)
मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा। सेंसेक्स 62.40 और निफ्टी 13.35 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 62.40 अंकों (0.35 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,527.77 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,699.50 के ऊपरी और 17,488.55 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 13.35 अंकों (0.25 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,249.10 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,293.90 के ऊपरी और 5,235.15 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 16.88 अंकों (0.25 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,806.18 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 41.72 अंकों (0.49 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,497.43 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान हेल्थकेयर,ऊर्जा और सार्वजनिक उपक्रम (पीएसयू) क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 0.74 प्रतिशत, ऊर्जा क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 0.29 प्रतिशत और पीएसयू के शेयर मूल्यों में 0.21 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
बीएसई में कारोबार के दौरान तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी), आईटी और तकनीकी क्षेत्र की कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। एफएमसीजी के शेयर मूल्यों में 1.36 प्रतिशत, आईटी के शेयर मूल्यों में 1.18 प्रतिशत और तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.76 प्रतिशत की गिरावट हुई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1578 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि हुई, 1187 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications