ताज महल में सफाई को लेकर उपराष्ट्रपति की पत्नी हुईं नाखुश
उत्तर प्रदेश कांग्रेस की महिला इकाई की महासचिव सबाना खंडेलवाल के मुताबिक सलमा अंसारी ने ताजमहल के रखरखाव के बारे में अपनी नाराजगी जताई और पूछा कि सारा पैसा कहां खर्च किया जा रहा है। वह कुछ समय तक स्मारक में रहीं और चल रहे कार्यो का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने एएसआई के अधिकारियों को ताजमहल परिसर की सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, "इस तरह के अति सुंदर स्मारक के रखरखाव और स्वच्छता के प्रति उदासीनता नहीं बरती जानी चाहिए।"
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे को ताजमहल के रखरखाव के मुद्दे को उठाएं और ऐतिहासिक इमारतों पर ध्यान दें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications