दृढ़ता से हासिल की जा सकती है श्रेष्ठता
वाशिंगटन, 31 मार्च (आईएएनएस)। आमतौर पर किसी व्यक्ति की सफलता को उसकी बौद्धिक प्रखरता, खुबसूरती, नसीब और दौलत से जोड़कर देखा जाता है लेकिन एक नए अध्ययन से पता चला है कि बेहतर प्रदर्शन के लिए किसी खास प्रतिभा, तजुर्बे या सौभाग्य की नहीं बल्कि शिद्दत से जुटे रहने की जरूरत होती है।
'युनिवर्सिटी ऑफ लोवा' के प्रबंधन एवं मनोविज्ञान के प्रोफेसर रॉर्बट ए. बेरॉन के अनुसार किसी खास क्षेत्र में निष्ठा के साथ लगातार कड़ी मेहनत करने और उस पर गहन विचार कर विशिष्टता हासिल की जाती है।
अध्ययन के मुताबिक ज्यादातर लोग एक निश्चित लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, जो उनके और दूसरों के लिए संतोषजनक होता है। इसके सिवा किसी को कुछ नहीं मिलता।
सच्ची सफलता या विशिष्टता केवल दृढ़ता से ही हासिल की जा सकती है।
अपने लक्ष्य को पाने के लिए सही तैयारी, आत्म चिंतन और खुद के द्वारा किए गए काम के परिणाम से सकारात्मक नतीजे हासिल किए जा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications