बाघिन ने किशोरी को बनाया शिकार

उद्यान के उप महानिदेशक के.एस.अलवा ने आईएएनएस को बताया, "पार्क के अधिकारी एक खेत में छुपी बाघिन को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बाघिन ने अब तक किशोरी और एक बैल को अपना शिकार बनाया है।"

कुचवाही गांव निवासी द्वारका प्रसाद तिवारी की पुत्री अंजना अपने खेत में महुआ बीनने गई थी, उसी समय बाघिन ने किशोरी पर हमला कर दिया। इससे पहले बाघिन एक बैल को अपना शिकार बना चुकी थी।

घटना के बाद ग्रामीण जब तक पहुंचते बाघिन खेत के भीतर छिप गई। पार्क के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और उन्होंने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

अलवा ने बताया कि सरकारी नियमों के मुताबिक पीड़िता के परिजनों के लिए एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि जारी की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+