बांग्लादेश में एसी और कूलर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध
ढाका, 31 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश में बिजली की किल्लत से निपटने के लिए शाम के समय अस्पतालों और होटलों को छोड़कर सभी प्रतिष्ठानों में एयर कंडीशनर (एसी) ओर कूलर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
सरकार ने ढाका मेडिकल कॉलेज सहित मुख्य अस्पतालों में बिजली गुल होने की वजह से ऑपरेशन प्रक्रिया बाधित होने की खबरों के बाद मंगलवार को यह कदम उठाया।
बांग्लादेश ऊर्जा नियामक आयोग (बीईआरसी) के अध्यक्ष सईद यूसुफ हुसैन ने मंगलवार को घोषणा की कि सभी रिहायशी इमारतों, सरकारी और निजी संगठनों, व्यवसायिक संगठनों, बाजारों और दुकानों में शाम 6 बजे से लेकर 11 बजे के बीच एसी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस फैसले में अस्पतालों, होटलों और रेस्तरां को छूट दी गई है।
आयोग ने उपभोक्ताओं को व्यस्त समय में बिजली की खपत घटाने के लिए एसी को 25 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान पर नहीं चलाने का निर्देश दिया है।
अखबार 'न्यू एज' ने यूसुफ के हवाले से बताया है कि आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करने पर लगभग 200 मेगावाट से 500 मेगावाट तक बिजली की बचत की जा सकेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications