अफगानिस्तान में विस्फोट, 17 मरे
काबुल, 31 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में बुधवार को एक साइकिल बम विस्फोट में 17 नागरिक
मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक हेलमंद प्रांत में लश्कर गाह शहर के समीप मालजीर इलाके के एक साप्ताहिक बाजार में विस्फोट हुआ, जिसमें 17 नागरिकों की मौत हो गई। आतंकवादियों ने एक साइकिल में विस्फोटक लगा रखे थे।
कार्यकारी प्रांतीय पुलिस प्रमुख कमालुदीन शिरजई ने बताया कि इस विस्फोट में 15 लोग जख्मी हो गए हैं। उन्होंने विस्फोट के लिए अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन तालिबान को दोषी ठहराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications