रायबरेली में अधिकारियों से मिलीं सोनिया

उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि सोनिया गांधी की अध्यक्षता में रायबरेली सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी आवास में ही सोनिया गांधी ने समिति के सदस्यों के साथ बैठक की।
इससे पहले सोनिया बुधवार तड़के रायबरेली पहुंची। विभिन्न परियोजनाओं के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए वह कुछ गांवों का दौरा भी कर सकती हैं। सिंह के मुताबिक सोनिया बुधवार शाम दिल्ली लौट जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications