चीन में शिशुओं के शव ठिकाने लगाने के आरोप में 2 गिरफ्तार

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जिंनिंग के सरकारी प्रवक्ता गोंग झेंयू के हवाले से जानकारी दी है कि मंगलवार को झू झेन्यू और वेंग झिजुन को बर्खास्त कर दिया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

जांचकर्ताओं के अनुसार इन दोनों आरोपियों ने मृत शिशुओं के शवों को ठिकाने लगाने के लिए उनके माता-पिता से गुपचुप ढंग से सौदा किया और उसके एवज में उनके माता-पिता से रकम वसूली।

इसी सिलसिले में अस्पताल के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को भी बर्खास्त या निलंबित कर दिया गया है और सरकार ने जिंनिंग म्यूनिस्पिल हेल्थ ब्यूरो को सार्वजनिक माफी मांगने का आदेश दिया है।

गोंग ने बताया, "इस मामले के सामने आने से अस्पताल प्रबंधन की गंभीर खामियां उजागर हुई हैं। साथ ही अस्पताल कर्मियों में नैतिकता और कानूनी जागरूकता का अभाव होने का भी संकेत मिला है। इसके समाज पर बहुत नकारात्मक असर पड़ा है।"

गिरफ्तार किए गए कर्मियों ने कहा है कि मृत शिशुओं के परिजनों ने उन्हें शवों को ठिकाने लगाने के लिए पैसा दिया था लेकिन उन्होंने शवों को नदी में बहाने को कहा था।

समझा जाता है कि शिशुओं की मौत स्वाभाविक कारणों से हुई। इनमें से आठ शिशुओं के शवों पर टैग लगे थे जिनकी मदद से जांचकर्ताओं को अस्पताल का पता चल सका।

शिशुओं के शव पीले रंग के प्लास्टिक के थैलों में बंद थे और शांदोंग प्रांत की गुआंग्फू नदी के पुल के साथ पानी से किनारे तक बहकर किनारे तक आ गए थे। पिछले सप्ताह स्थानीय लोगों की नजर इन पर पड़ी। शेंडोंग ब्राडकॉस्टिंग कंपनी की वेबसाइट पर दिखाया गया है कि कुछ शिशुओं के शव थैलों में और कुछ के बाहर हैं। इन शिशुओं की उम्र भ्रूण से लेकर कुछ महीने तक है।

इनमें से 13 शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वीडियो फुटेज में एक थैले पर 'चिकित्सकीय कचरा' लिखा दिखाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+