बिहार में पुलिस निरीक्षक घायल
पुलिस के अनुसार चेरीटांड़ गांव में एक चावल मिल में अवैध शराब बनाने की सूचना के बाद उत्पाद के विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची तभी वहां के लोगों ने विभाग के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर धावा बोल दिया।
इस हमले में उत्पाद विभाग में तैनात पुलिस निरीक्षक कामेश्वर सिंह सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इस दौरान लोगों ने दो सरकारी वाहनों को भी फूंक डाला।
औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी ने बुधवार को बताया कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications