नेतृत्व के बारे में पार्टी फैसला करेगी : करुणानिधि
पिछले सप्ताह करुणानिधि के बेटे और केंद्रीय मंत्री एम. के. अझागिरी ने कहा था कि वह किसी को करुणानिधि के बाद पार्टी के नेता के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे।
करुणानिधि ने एक तमिल पत्रिका को दिए साक्षात्कार में कहा, "कोई एक व्यक्ति डीएमके के नेता के बारे में फैसला नहीं ले सकता। यहां तक कि मेरे पास भी यह अधिकार नहीं है। केवल पार्टी ही नेता के बारे में फैसला ले सकती है।"
डीएमके के नेतृत्व को लेकर करुणानिधि के छोटे बेटे और तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन व अझागिरी के बीच संघर्ष चल रहा है। करुणानिधि ने पिछले दिनों राजनीति से दूर होने का संकेत दिया था, जिसके बाद से उनके उत्तराधिकार के लिए राजनीतिक संघर्ष और तेज हो गया है। करुणानिधि ने इस संदर्भ में कहा, "अझागिरी और स्टालिन के बीच कोई मतभेद नहीं है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications