थल सेना के प्रमुख बने वी. के. सिंह
पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर से कार्यभार ग्रहण करने वाले 59 वर्षीय सिंह अगले दो सालों तक इस पद पर बने रहेंगे।
अब तक पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (जीओसी इन सी) रहे सिंह 11.3 लाख की संख्या वाली सेना के प्रमुख होंगे।
सिंह के पास उग्रवाद विरोधी कार्रवाई का लंबा अनुभव है।
राजपूत रेजीमेंट से आने वाले सिंह ने वेलिंग्टन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टॉफ कॉलेज के साथ कार्लिस्ले स्थित यूएस आर्मी वार कॉलेज से स्नातक किया। उन्होंने अमेरिका में फोर्ट बेन्निंग से रैंजर्स कोर्स किया। वह जून 1970 में सेना में शामिल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications