जन्मदिन पार्टी में हिंसा में भारतीय युवक की मौत
पुलिस के मुताबिक जन्मदिन पार्टी के दौरान दो पड़ोसियों के बीच हुई लड़ाई में 20 वर्षीय बूटा सिंह सनघा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पंजाब में जन्में सनघा को समारोह में मेहमान के तौर पर बुलाया गया था।
पुलिस का कहना है कि दो पक्षों के बीच बहस के बाद हुई हिंसा के दौरान सनघा को चाकू से मारा गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक एक 32 वर्षीय व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। कथित तौर पर सनघा की हत्या करने वाला एड्रियन स्कारा भी उस पार्टी में मेहमान के तौर पर मौजूद था।
इस घटना के बारे में पुलिस ने मीडिया को बताया, "पड़ोसियों के बीच विवाद के बाद यह घटना हुई और इसमें किसी तरह के आपराधिक संगठनों का हाथ नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications