अंडमान, उड़ीसा और तमिलनाडु में भूकंप के झटके
भूकंप का केंद्र पोर्टब्लेयर के उत्तर में लैंडफाल द्वीप था। मंगलवार रात 10 बजकर 24 मिनट पर आए इस भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई लेकिन उत्तरी अंडमान प्रशासन और सुरक्षाबलों को सतर्क कर दिया गया। भूकंप के झटके मध्य और उत्तरी अंडमान में महसूस किए गए। भूकंप की वजह से लोगों में दहशत फैल गई और वे घरों से बाहर निकल आए ।
उड़ीसा में भुवनेश्वर, कटक व जगतसिंहपुर और जाजपुर में भी मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए।
तमिलनाडु में चेन्नई के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन इनमें किसी किस्म के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications