रूस में विस्फोटों में 9 मरे (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए ने इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी। पहला विस्फोट मॉस्कोवस्काया स्थित एक स्कूल के समीप हुआ। यहां पुलिस वेश में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। विस्फोट के समय स्कूल में बच्चे नहीं थे।
इस विस्फोट के बाद शहर के अन्य इलाके में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इन दोनों विस्फोटों में मरने वालों में अधिकतर पुलिसकर्मी हैं।
अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इन विस्फोटों का संबंध सोमवार को मास्को में मेट्रो स्टेशनों पर हुए विस्फोटों से है या नहीं।
गौरतलब है कि सोमवार को रूस की राजधानी मास्को में दो मेट्रो स्टेशनों पर विस्फोट हुए थे। पहला विस्फोट मध्य मास्को के लुब्यांका स्टेशन पर सुबह सात बजकर 56 मिनट पर हुआ। दूसरा विस्फोट नजदीकी पार्क कुलतुरी स्टेशन पर आठ बजकर 40 मिनट पर हुआ। इन विस्फोटों में कम से कम 38 लोग मारे गए और 70 से अधिक घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications