सेक्स स्कैंडल: स्वामी नित्यानंद का इस्तीफा

अपनी अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वामी नित्यानंद ने कहा कि वे नित्यानंद ध्यान पीठम के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैने कुछ दिनों के लिए आध्यात्मिक अज्ञातवास पर जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए न्यास के सभी आचार्य राज़ी भी हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मेरी अनुपस्थिति में ट्रस्ट और ध्यानपीठम के साधक, जिनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है, वे ध्यानपीठम के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।"
पढ़ें- नित्यानंद का मसाज मैने किया: रंजीता
खबर यह भी है कि स्वामी नित्यानंद इस समय हरिद्वार में कुंभ मेले में हैं, जहां वे धार्मिक गुरुओं से मिलकर आगे की योजना बना रहे हैं, कि कैसे लोगों के सामने आ सकें।
ज्ञात हो कि इसी महीने स्वामी नित्यानंद और तमिल अभिनेत्री के सेक्स स्कैंडल का भांडा फूटा था, जिसके बाद से स्वामी नित्यानंद अंडरग्राउंड हैं। टीवी चैनलों पर स्वामी नित्यानंद को आपत्तिनजक अवस्था में देख लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त हो गया था। हालांकि लोग अभी भी उनकी तलाश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications