पूरे हैदराबाद में फैली हिंसा की आग

पूरे हैदराबाद में फैली हिंसा की आग

उमर फ़ारूक़

बीबीसी संवाददाता, हैदराबाद

आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में सांप्रदायिक हिंसा चौथे दिन भी जारी और हिंसा की आग नए इलाक़ों में फैल गई है.

ताज़ा हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई जगहों पर हिंदू और मुसलमान गुटों के बीच झड़पें हुई हैं.

हालांकि हैदराबाद के पुराने शहर के जिन 17 थाना क्षेत्रों में कर्फ़्यू है वहां शांति है.

पुलिस आयुक्त एके ख़ान ने कहा है कि अगर इसी तरह शांति जारी रही तो बुधवार को कर्फ़्यू में ठील दी जाएगी.

मंगलवार को हिंदू और मुसलमान गुटों की झड़पों में 25 लोग घायल हुए हैं और क़रीब 20 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

इस तरह अब तक सांप्रदायिक हिंसा में एक की मौत के सहित सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं और डेढ़ सौ से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

ताज़ा हिंसा उस समय भड़की जब बजरंग दल और कुछ अन्य हिंदू संगठनों ने हनुमान जयंती के अवसर पर दो बड़ी रैलियों का आयोजन किया.

पहला जुलूस गोलीगुड़ा से सिकंदराबाद तक निकाला गया जबकि दूसरी रैली जुमेरात बाज़ार से बेगम बाज़ार तक निकाली गई.

जब पहली रैली मुशीराबाद और भोलपुर से गुज़र रही थी तो हिंसा भड़क उठी. रैली में शामिल लोगों ने अल्पसंख्यक समुदाय के घरों, दुकानों पर हमले किए और उनकी संपत्ति को नुक़सान पहुंचाया. इस दौरान दोनों गुटों के बीच पथराव हुए.

स्थिति पर क़ाबू पाने के लिए पुलिस और रेपिड एक्शन फ़ोर्स ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और हवा में गोलिया चलाईं.

जबका दूसरा जुलूस बेगम बाज़ार से गुज़र रहा था तो पुलिस ने तनाव को देखते हुए हवा में फा़यरिंग की. वहां भी दोनों समुदायों के बीच पथराव हुए.

केंद्र सरकार लगातार स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं. राज्य के मुख्यमंत्री के रोसैया के मुताबिक़ केंद्र सरकार केंद्रीय सुरक्षा बलों की 17 अतिरिक्त कंपनियाँ हैदराबाद भिजवा रही है.

गृह मंत्री सबिता इंदिरा रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा है कि स्थिति नियंत्रण में हैं.

उधर इस मामले को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं.

भारतीय जनता पार्टी ने मजलिसे-इत्तेहादुल-मुसलमीन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने लोगों को भड़काया और सरकार तमाशाई बनी रही.

जबकि मजलिस ने इसके लिए भाजपा को दोषी ठहराया है और कहा है कि लोगों को भड़काने का काम भाजपा ने किया है.

भाजपा नेता उस इलाक़े में जाना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें उस इलाक़े में जाने की इजाज़त नहीं दी.

पुलिस आयुक्त एके ख़ान ने कहा था कि इसके पीछे सोची समझी साज़िश है और सब कुछ योजनाबद्ध तरीक़े से हुआ है.

शहर के कई इलाक़ों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान गश्त कर रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+