नियंत्रण रेखा पर पाँच घुसपैठिए मारे गए

नियंत्रण रेखा पर पाँच घुसपैठिए मारे गए

भारतीय सेना का कहना है कि उन्होंने नियंत्रण रेखा के निकट पांच घुसपैठियों को मार दिया है.

सेना के एक प्रवक्ता का कहना है कि केरन सेक्टर में उस समय भारी गोलीबारी हुई जब भारतीय सैनिकों ने चरमपंथियों के एक समूह को ललकारा.

सेना का कहना है कि ये चरमपंथी शनिवार के दिन नियंत्रण रेखा से भारतीय इलाक़े में आ गए थे.

पिछले चार दिनों में भारतीय सैनिकों ने घुसपैठ की तीसरी कोशिश को नाकाम किया है.

भारतीय अधिकारियों का कहना है कि उनके पास इस बात की कई रिपोर्टें हैं कि पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में प्रशिक्षित चरमपंथी भारतीय इलाक़ों की ओर घुसपैठ करने के इंतजार में हैं.

ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के पास चौकसी बढ़ा दी है.

कुपवाड़ा में लगातार घुसपैठ

अभी पिछले साल ही कुपवाड़ा ज़िले में घुसपैठियों के साथ हुए मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक मेज़र सहित आठ सैनिक मारे गए थे.

केरन सेक्टर कुपवाड़ा ज़िले में है.

भारत का कहना है कि पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में 40 प्रशिक्षण शिविर चल रहे हैं, जिन्हें पाकिस्तान सरकार को ख़त्म करना बाक़ी है.

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए हमलों के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ होने वाली समग्र बातचीत को स्थगित कर दिया था.

वहीं पाकिस्तान का कहना है कि मिस्र के शर्म-अल-शेख में भारत ने एक सहमति का समर्थन किया था.

इस सहमति के मुताबिक़ भारत बातचीत को आतंकवाद से अलग रखने को तैयार हो गया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+