26/11 में पाक सैन्‍य अधिकारियों का भी हाथ

Mumbai Terror Attack
नई दिल्ली। मुंबई पर हुए 26/11 आतंकी हमलों में सिर्फ आतंकवादी संगठनों का ही नहीं बल्कि पाकिस्‍तानी सेना के अधिका‍री भी शामिल थे। यह बात लश्‍कर-ए-तैयबा के आतंकी डेविड कोलमैन हेडली ने अदालत को दिए गए बयान में कही है। हमले के दौरान उनमें से एक अधिकारी फोन पर दूसरी तरफ आतंकियों से बात कर रहा था। इससे यह साफ हो गया है कि 26/11 हमलों में पाकिस्‍तानी सैन्‍य अधिकारियों का सीधा हाथ रहा है।

समाचार पत्रिका आउटलुक के न्‍यूज एडिटर ने एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में कहा कि "डेविड हेडली ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तानी सेना के सेवारत अधिकारी वर्ष 2008 में नवंबर महीने में हुए मुंबई हमले में शामिल रहे हैं। पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी कर्नल शाह हमले के दौरान दूसरी ओर से आतंकियों के साथ फोन पर बात कर रहे थे।"

समाचार पत्रिका आउटलुक ने इस संबंध में एक खबर प्रकाशित की है, जिसके मुताबिक हेडली ने मेजर सईद, मेजर इकबाल, मेजर समीर और कर्नल शाह की मुंबई हमले के मामले में पहचान की है। इनमें से एक सेवानिवृत्‍त है, जबकि बाकी के तीन पाक सेना में कार्यरत हैं। हेडली के मुताबिक हमले के वक्‍त कर्नल शाह लगातार आतंकियों के संपर्क में थे।

अमेरिका जाएगा भारतीय मजिस्‍ट्रेट

उधर भारत ने अपना एक दल अमेरिका भेजने का निर्णय लिया है। इसके लिए भारत सरकार ने अमेरिका से आग्रह किया है कि वो दल हेडली से पूछताछ कर सके। इस दल में मजिस्‍ट्रेट के अलावा वकील, मुंबई पुलिस के अधिकारी और राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारी शामिल रहेंगे। मजिस्‍ट्रेट दल अमेरिका की रज़ामंदी के बाद ही यहां से रवाना होगा। इस संबंध में अगले सप्‍ताह भारतीय गृह मंत्रालय अमेरिका के न्‍यायिक विभाग को पत्र भेजेगा। यह पत्र गृह मंत्री पी चिदंबरम भेजेंगे।

हमलों की जांच कर रही एनआईए हेडली के खिलाफ चार्जशीट तभी दाखिल कर सकेगा, जब उसका बयान रिकॉर्ड कर लेगा। हालांकि अमेरिकी अदालत के समक्ष हेडली ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। यही नहीं हेडली ने अल-कायदा और लश्‍कर-ए-तैयबा के गहरे संबंधों को भी अदालत के सामने उजागर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+