असम की दोनों राज्यसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत (लीड-1)
शुक्रवार सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान के पहले एक घंटे के दौरान करीब 20 विधायकों ने अपने वोट डाले। असम विधानसभा में कुल 126 विधायक हैं।
राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने दावा किया था कि दोनों सीटों पर उसके उम्मीदवारों की जीत होगी। कांग्रेस ने अपने दो उम्मीदवार उतारे थे। उसने सिल्वियस कोंडपान द्वितीय वरीयता उम्मीदवार थे, जबकि नाजनीन फारुक प्रथम वरीयता वाली उम्मीदवार थीं।
असम गण परिषद, भारतीय जनता पार्टी और असम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने जयंत बरुवा को उम्मीदवार बनाया था। बरुवा प्रमुख समाचार पत्र असोमिया प्रतिदिन के मालिक हैं।
कांग्रेस ने आशा जताई थी कि उसके प्रथम वरीयता उम्मीदवार की जीत होगी।
इस बीच विपक्षी धड़े को उस समय झटका लगा, जब उसके कम के कम 11 विधायकों ने बरुवा के खिलाफ मतदान की घोषणा की।
अपने उम्मीदवार की जीत के लिए विपक्ष को 43 वोटों की जरूरत थी, जबकि बरुवा को 40 विधायकों का ही समर्थन मिला। कांग्रेस के प्रथम वरीयता वाले उम्मीदवार को 43 मत मिले, जबकि द्वितीय वरीयता वाले उम्मीदवार को 42 मत मिले। समाज कल्याण मंत्री अकोन बोरा का वोट तकनीकी कारणों से निरस्त हो गया।
मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा, "कांग्रेस के लिए यह ऐतिहासिक जीत है, क्योंकि हमारे पास दूसरी सीट के लिए सदस्यों की जरूरी संख्या नहीं थी। लेकिन हम फिर भी विजयी रहे। मैं कांग्रेस के सभी विधायकों के साथ ही मदद करने वाले विपक्षी विधायकों का भी आभारी हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications