कूटनीतिक बयानबाजी पर उतरा अमेरिका
वाशिंगटन। पाकिस्तान के साथ सैनिक सहयोग पर अमेरिका ने कहा है कि हम पाकिस्तान के लिए लिए भारत से अपने संबंधों को दांव पर नहीं लगा सकते। उन्होंने अफगानिस्तान से लगे सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान इस दिशा में और प्रयास करेगा तो अमेरिका उसकी मदद करेगा।
यह बयान विदेश विभाग के प्रवक्ता फिलीप जे.क्राउले ने दिया। उन्होने कहा कि भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान तीनों ही देशों से अमेरिका के संबंध बढ़िया हैं। क्राउले के मुताबिक "यह दक्षिण एशिया में हमारे सुरक्षा हितों और वैश्विक हितों को प्रदर्शित करता है।"
अमेरिका का पाकिस्तान के साथ सैनिक सहयोग बढ़ने पर क्राउले ने कहा कि कई वर्षों से पाकिस्तान के साथ सैनिक सहयोग रहा है। लेकिन उनका जोर नागरिक सहयोग को भी सैनिक सहयोग के स्तर तक लाने पर होगा। क्राउले के अनुसार साझा सुरक्षा खतरे को देखते हुए 'सुरक्षा" वार्ता का एक प्रमुख हिस्सा होगी।













Click it and Unblock the Notifications