देश के 13 शहरों में बढेंगे पेट्रोल- डीजल के दाम

पेट्रोलियम सचिव एस. सुंदरेशन ने बुधवार को कहा, "दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरू समेत 13 शहरों में एक अप्रैल से यूरो-चार मानक वाले ईंधन उपलब्ध हो जाएंगे।" इससे पेट्रोल के दाम में 46 पैसे और यूरो डीजल में 26 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इस तरह के ईंधन के उत्पादन के लिए तेल कंपनियों ने अपने तेल शोधक संयंत्रों को पहले से उन्नत किया है।
इसके लिए करीब 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। सुंदरेशन ने संकेत दिए कि यह खर्च उपभोक्ताओं पर डाला जाएगा। गौरतलब है कि देश की जनता पहले ही मंहगाई से जूझ रही है। पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं की जेब पर औऱ बोझ पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications