बाजार में छोड़ दिए 100 सांप
बीजिंग।
चीन में एक व्यक्ति ने सांपों से भरे एक संदूक को एक भीड़भाड़ वाले बाजार में पटक दिया जिससे सांप चारों तरफ फैल गए और वहां अफरा-तफरी मच गई। संदूक में 100 सांप थे। id="toptextpromo">स्थानीय
समाचार पत्र 'चाइना डेली' के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर हुबेई प्रांत के एक बाजार में हुई। संदूक में भरे सांपों की औसत लंबाई लगभग 60 सेंटीमीटर थी। सांप छोड़ने के तत्काल बाद वह व्यक्ति वहां से भाग गया। बाजार की एक दुकानदार झांग ने बताया, "संदूक से निकलने के बाद सांप पूरे बाजार में इधर-उधर फैल गये।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अफरा-तफरी
के बीच पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद सभी सांपों को फिर संदूक के भीतर बंद किया गया। ऐसा करने में आधे घंटे का वक्त लगा और अहम बात यह है कि सांप किसी व्यक्ति को डस नहीं सके।











Click it and Unblock the Notifications