बुद्धदेब ने किया स्टीफन कोर्ट का दौरा
कोलकाता, 24 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने बुधवार को कोलकाता की स्टीफन कोर्ट इमारत का दौरा कर यहां आग में हुए नुकसान का जायजा लिया। इस हादसे में 24 लोग मारे गए हैं।
भट्टाचार्य ने इमारत में जाकर स्थिति को करीब से देखा और फिर शहर के पुलिस आयुक्त गौतम मोहन चक्रवर्ती एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों से बात की। उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की।
शहर के पार्क स्ट्रीट इलाके में स्थित इस इमारत में मंगलवार को आग लग गई थी। इसमें 20 लोग घायल भी हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications