पाकिस्तान में 10 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ओरकजई कबाइली क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के दौरान 15 अन्य आतंकवादी घायल हो गए।
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार रात उत्तरी वजीरिस्तान के कबाइली इलाके में आतंकवादियों के गुप्त ठिकाने को निशाना बनाकर अमेरिका द्वारा दो मिसाइलें दागी गईं थीं जिसमें कम से कम छह लोग घायल हो गए।
पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा अलकायदा और तालिबान के मुख्य केंद्र पश्चिमोत्तर इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सेना ने कुछ इलाकों को आतंकवादियों से मुक्त कराने का दावा किया है लेकिन आतंकवादी अभी भी अफगानिस्तान से सटे कबाइले इलाके में सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications