पंजाब में मंच पर गायक को गोली मारी
पुलिस ने बताया कि सुरजीत और उनके सहयोगी पर शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने गोली चलाई। इस हमले में सुरजीत और उनके सहयोगी बाल-बाल बच गए।
सुरजीत जमीतगढ़ गांव में एक विवाह समारोह के दौरान कार्यक्रम पेश कर रहे थे। सुरजीत के पैर में गोली लगी जबकि उनके सहयोगी को भी दोनों पैरों में चोट लगी है।
काठगढ़ थाना के प्रभारी विनोद कुमार ने आईएएनएस को बताया कि सुरजीत को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। बाद में उन्हें एक निजी क्लीनिक में दाखिल किया गया। उनके शरीर से गोली निकाल दी गई है और वह तथा उनके सहयोगी खतरे से बाहर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications