उड़ीसा में नक्सली हमले में 3 पुलिसकर्मियों की मौत, 10 घायल (लीड-1)

पुलिस महानिरीक्षक संजीव मारिक ने आईएएनएस को बताया कि नक्सलियों ने उस समय गोलीबारी आरंभ कर दी जब 30 पुलिसकर्मी यहां से 350 किलोमीटर दूर पार्लाखेमुंडी कस्बे के निकट गुम्मा ब्लॉक के अंबाझारी के जंगलों में नक्सलियों के एक ठिकाने पर छापेमारी करने गए थे।

मारिक ने कहा, "हमने विशेष कार्रवाई समूह (एसओजी) के दो जवानों और एक स्थानीय पुलिसकर्मी को खो दिया।"

हमले में 10 अन्य पुलिसकर्मी गोलियां लगने से घायल हुए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर है।

जिला पुलिस अधीक्षक संजीव अरोड़ा ने कहा, "जब हमारा दल अंबाझारी जंगल में नक्सली शिविर पर छापेमारी के लिए जा रहा था तब सामने से यह हमला किया गया।"

गंभार रूप से घायल पुलिसकर्मियों को विशाखापटनम ले जाया गया है जबकि अन्य का इलाज पारलेखमुंडी में चल रहा है।

जिन जवानों की मौत हुई है उनमें संजित तिर्की, बलराम प्रधान और दीपक सांभोई शामिल हैं।

एक अन्य घटना में नक्सलियों ने बुधवार तड़के गजपति जिले में मोहाना ब्लॉक के बिरिकोट में तीन मोबाइल टॉवरों को नुकसान पहुंचाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+