सऊदी अरब में अलकायदा से संबंधित 113 आतंकी गिरफ्तार

रियाद, 24 मार्च (आईएएनएस)। सऊदी अरब में सुरक्षा बलों ने अलकायदा से संबंधित 113 आतंकियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने दी है।

आंतरिक मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि आतंकियों के तीन ठिकाने नष्ट कर दिए गए और 113 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से एक ठिकाने से गिरफ्तार किए गए आतंकियों में 47 सऊदी, 51 यमनी, एक सोमाली, एक बांग्लादेशी और एक एरीट्रियाई नागरिक शामिल हैं।

सुरक्षा बलों ने आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार, फोटाग्राफी के उपकरण, कंप्यूटर और दस्तावेज बरामद किए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+