बिहार में टोल प्लाजा पर नक्सली हमले में 2 की मौत
सशस्त्र नक्सलियों ने मंगलवार रात यहां से 100 किलोमीटर दूर स्थित गया के महापुर गांव के नजदीक ग्रांड ट्रंक रोड की चुंगी चौकी पर हमला कर दिया। इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी और एक ट्रक चालक की मृत्यु हो गई।
नक्सलियों ने चुंगी चौकी के सुरक्षाकर्मियों से हथियार लूटने के बाद तीन वाहनों में आग लगा दी।
नक्सलियों ने उन्हें समाप्त करने के लिए शुरू की गई एक व्यापक कार्रवाई के विरोध में छह राज्यों में दो दिवसीय बंद का आह्वान किया था। यह घटना इसी बंद से संबंधित है।
नक्सलियों ने मंगलवार रात गया में एक रेल लाइन पर विस्फोट किया था, जिससे भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications