कश्मीर में हुई गोलीबारी में 2 आतंकवादी ढेर
सेना ने यहां से 140 किलोमीटर दूर नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक करान सेक्टर में घुसपैठियों का एक दल देखा। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जे. एस. बरार ने आईएएनएस को बताया कि घुसपैठियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।
उन्होंने बताया, "जवाबी गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए। इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications