पुजारी ने 3 बेटियों सहित खुद की बलि चढ़ाई
समाचार पत्र 'नेशन' ने अपनी वेबसाइट पर बुधवार को खबर दी है कि पुजारी टीकमदास मेघवार ने काली देवी को प्रसन्न करने के लिए पहले अपनी बेटियों (पार्वती, रीना और आरती) की धारदार हथियार से हत्या की, उसके बाद उसने खुद को भी मार डाला। बेटियों की उम्र एक साल से छह साल के बीच बताई गई है।
यह मंदिर सिंध के मीरवाह गोरचानी कस्बे में भेमोमाल कालोनी स्थित पुजारी के घर की पहली मंजिल पर स्थित है।
पुजारी के भाई ने संवाददाताओं को बताया कि मेघवार ने सोमवार की रात होने वाली नौरात्रि प्रार्थना के लिए फूल, तेल आदि सामान लेकर आया। मेघवार पूरी रात प्रार्थना करता रहा और सुबह उसने खुद की बलि चढ़ाने के पहले अपनी बेटियों की उसी धारदार हथियार से बलि चढ़ा दी।
इस घटना के प्रकाश में आने के बाद कस्बे में अफरातफरी मच गई। कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए बड़ी मात्रा में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। अंत्यपरीक्षण के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications