भूकंप के दो झटके से दहला तिब्बत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है कि 5.7 तीव्रता वाला पहला झटका सुबह लगभग 10.06 बजे महसूस हुआ। जबकि दूसरा झटका (5.5 तीव्रता वाला) लगभग 30 मिनट बाद आया। दोनों झटके उत्तरी तिब्बत के न्यायिनरांग काउंटी में महसूस किए गए।
पहले भूकंप का केंद्र उत्तरी अक्षांस से 32.4 डिग्री पर और पूर्वी देशांतर से 93.0 डिग्री पर लगभग आठ किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
दूसरे भूकंप का केंद्र उत्तरी अक्षांस से 32.5 डिग्री पर और पूर्वी देशांतर से 92.8 डिग्री पर लगभग सात किलोमीटर गहराई पर स्थित था।
भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications