गृह मंत्रालय का अधिकारी लापता
पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि गृह मंत्रालय के राहत एवं पुनर्वास प्रभाग में कार्यरत सिंह लगभग दोपहर से लापता हैं।
सिंह पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में रहते हैं। वह एटीएम से रुपये निकालने के लिए घर से निकले थे।
पुलिस ने कहा कि वह 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले थे। विकासपुरी पुलिस थाने में इस बारे में एक शिकायत दर्ज की गई है और उनकी खोज के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications