ट्राई साईकिल से भारत यात्रा पर निकले नि:शक्त युवक
रामसूरत और विनोद ने 19 मार्च को राजस्थान में अपनी यात्रा की शुरुआत की। युवकों ने बताया कि उन्हें इस यात्रा में करीब एक साल लगेगा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बुधवार को यहां मुख्यमंत्री निवास पर ट्राई साईकिल से भारत यात्रा पर निकले नि:शक्त युवकों से भेंट की और उनकी हौसला अफजाई की।
मुख्यमंत्री को इन युवकों ने अवगत कराया कि देश में नि:शक्तजनों के मनोबल को बढ़ाकर उन्हें हिम्मत देने के साथ ही अमन चैन और भाईचारे का संदेश देने के लिए वे नारायण सेवा संस्थान की प्रेरणा से इस यात्रा पर निकले हैं। मुख्यमंत्री ने इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications