चण्डीगढ़ में खुला एक्सिम बैंक का कार्यालय
चण्डीगढ़, 24 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी में बुधवार को एक्सिम (आयात-निर्यात) बैंक का एक कार्यालय खुला।
कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा, "हमें उम्मीद है कि इस बैंक के खुलने के बाद इस क्षेत्र के व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। बैंक एक ही छत के नीचे कई सुविधाएं मुहैया कराएगा जिससे व्यापार के विस्तार में मदद मिलेगी।"
इसके साथ ही एक्सिम बैंक की देशभर में 10 शाखाएं हो गई हैं।
पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल ने कहा, "यह बैंक सार्वजनिक और निजी कंपनियों के साथ आम लोगों के लिए भी मददगार साबित होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications