अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर नहीं शुरू हो सका फैशन सप्ताह (लीड-1)
से अनुमति नहीं प्राप्त कर सके।
एफडीसीआई के अध्यक्ष सुनील सेठी ने संवाददाताओं से कहा, "सुरक्षा को देखते हुए बुधवार के सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। हम अग्निशमन विभाग से अनुमति नहीं प्राप्त कर पाए। इसके चलते आप सबको असुविधा का सामना करना पड़ा। हमें इसके लिए खेद है।"
उन्होंने कहा, "यह आयोजन हम पिछले 11 साल से करते आ रहे हैं लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। आज (बुधवार) छुट्टी होने के कारण अग्निशमन विभाग से हम अनुमति नहीं प्राप्त कर सके।"
उन्होंने कहा कि गुरुवार को सभी कार्यक्रम तय समय के हिसाब से होंगे।
15वें आयोजन की शुरुआत के दिन के कार्यक्रम टल जाने से डिजाइनर, आगंतुक, खरीददार और मीडिया के बीच निराशा की स्थिति रही। यह शुरुआत बुधवार को होना थी।
सेठी ने अग्निशमन विभाग पर कोई आरोप जड़ने के बजाय कहा कि विभाग ने हमेशा एफडीसीआई का सहयोग किया है।
बुधवार दोपहर से ही अनिश्चितता की स्थिति बन गई थी। खरीदार, डिजाइनर और मीडियाकर्मी कार्यक्रम शुरू होने का इंतजार करते रहे जबकि अधिकारियों ने शाम छह बजे कार्यक्रम के स्थगित होने की घोषणा की।
प्रसिद्ध ब्रांड सत्य पॉल के पुनीत नंदा ने आईएएनएस से कहा, "सत्य पॉल की 25 वर्षगांठ के अवसर पर हमने काफी बड़ी योजनाएं बनाईं थी। करीब 600 मेहमानों को हमने बुलाया था लेकिन हम उन्हें बाहर प्रतीक्षा करने के लिए नहीं कह सकते थे। इसलिए हमने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया।"
नंदा ने दावा किया कि बुधवार को तय उनका कार्यक्रम स्थगित होने की वजह से उन्हें 50 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications