भारत उच्च विकास दर हासिल करने में सक्षम : मुखर्जी

चंडीगढ़, 24 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को कहा कि देश वैश्विक वित्तीय मंदी से उबर चुका है और अपनी अर्थव्यवस्था आज बेहतर स्थिति में है। यह उच्च वृद्धि दर हासिल करने की स्थिति में है।

मुखर्जी ने कहा, "अपना देश अभूतपूर्व वैश्विक मंदी से अन्य किसी भी देश की बनिस्बत ज्यादा तेजी के साथ उबरा है। पूर्वानुमान से संकेत मिलता है कि 2009-10 के दौरान विकास दर 7.2 प्रतिशत होगी। निर्यात की स्थिति भी सुधर रही है और जनवरी 2010 में निर्यात की वृद्धि दर 11.5 प्रतिशत रही।"

मुखर्जी ने यहीं पर कुछ चुनौतियों का भी जिक्र किया।

मुखर्जी ने कहा, "पहली चुनौती सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर नौ प्रतिशत पर लाना है और उसके बाद दो अंकों के विकास दर के अवरोध को पार करने के संसाधनों को हासिल करना है।"

मुखर्जी ने यहां पंजाब विश्वविद्यालय के 59वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "हमें विकास को अधिक समग्र बनाने के लिए हाल की उपलब्धियों को टिकाऊ बनाने हेतु भी आर्थिक वृद्धि हासिल करने की आवश्यकता है।"

मुखर्जी ने कहा कि जो एक कारक भारत की संभावना को साकार रूप में वापस ला सकता है, वह है सार्वजनिक वितरण प्रणाली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+