पाकिस्तान के साथ रणनीतिक वार्ता भारत की कीमत पर नहीं : अमेरिका
विदेश विभाग के प्रवक्ता फिलीप जे.क्राउले ने मंगलवार को कहा, "हम लंबे समय से इस क्षेत्र के देशों और जिनके इस क्षेत्र में हित हैं, उन देशों से अमेरिका के बेहतर संबंधों के लिए प्रयासरत हैं।"
पाकिस्तान के साथ बुधवार को रणनीतिक वार्ता के भारत और अफगानिस्तान पर प्रभाव के बारे में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, भारत और अफगानिस्तान के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।
उन्होंने कहा, "यह दक्षिण एशिया में हमारे सुरक्षा हितों और वैश्विक हितों को प्रदर्शित करता है।"
यह पूछे जाने पर कि रणनीतिक वार्ता से क्या पाकिस्तान के साथ सैनिक सहयोग बढ़ेगा, क्राउले ने कहा कि कई वर्षो से पाकिस्तान के साथ सैनिक सहयोग रहा है। उनका जोर नागरिक सहयोग को भी सैनिक सहयोग के स्तर तक लाने पर होगा।
क्राउले के अनुसार साझा सुरक्षा खतरे को देखते हुए 'सुरक्षा' वार्ता का एक प्रमुख हिस्सा होगी।
उन्होंने हाल के समय में अफगानिस्तान से लगे सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान इस दिशा में और प्रयास करेगा तो अमेरिका उसकी मदद करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications