महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर विरोधियों ने मुलायम को घेरा
लखनऊ में मंगलवार को एक समाचार चैनल द्वारा मुलायम सिंह यादव से महिला आरक्षण पर प्रतिक्रिया मांगने पर उन्होंने कहा कि कहा कि वर्तमान स्वरूप में यह विधेयक पास हुआ तो संसद में उद्योगपतियों और अधिकारियों की बेटियां और महिलाएं जाएंगी जिनको देखकर लड़के पीछे से सीटी बजाएंगे।
सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बयान जारी कर कहा कि महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी की उनकी पार्टी निंदा करती है और इसे ओछी और घटिया मानसिकता का प्रतीक करार देती है।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि मुलायम की यह टिप्पणी महिला सशक्तीकरण के प्रबल हिमायती डॉ राम मनोहर लोहिया का अपमान है। उन्होंने कहा कि यादव का रवैया हमेशा महिला विरोधी रहा है।
लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति एवं समाजिक कार्यकर्ता रूपरेखा वर्मा ने भी सपा अध्यक्ष की टिप्पणी पर ऐतराज जताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications